22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka rashifal 18 Aug: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आप का राशिफल

Aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

2 min read
Google source verification
rashifal

Aaj ka rashifal 18 Aug: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आप का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का समय तनावपूर्ण हो सकता है। माताजी को परेशानी हो सकती है। सुख सुविधाओं और मान प्रतिष्ठा यश में कमी हो सकती है। अधिक खर्चे से परेशानी संभव है। व्यापारिक फैसले बहुत सोच समझ कर लें अन्यथा हानि होगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।छोटे भाई बहन लाभ में रहेंगे। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ है। मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में वृद्धि होगी। ज्ञानवान और वृद्ध लोगों की सलाह से किए गए कामों से आज लाभ होगा। रोग में खर्चा हो सकता है।


कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्व संचित पुण्य आज काम में आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धर्म कर्म में वृद्धि होगी। आज दिन की शुरुआत मंदिर जाकर करें तो अच्छा रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का समय बहुत अच्छा नहीं है। हानि के योग हैं। आज व्यर्थ भ्रमण और व्यर्थ खर्चों से मन परेशान रहेगा। जेब खाली रहेगी।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के जीवनसाथी को कुछ लाभ संभव है। मन शांत रहेगा। जो जातक विवाह योग्य हैं उनको विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।


तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के आज व्यापार में हानि हो सकती है। पिता को हानि हो सकती है। बीमारी इत्यादि में धन खर्च हो सकता है। आज कर्ज -मर्ज और शत्रु से कष्ट हो सकता है।धन हेतु परेशानी बनी रहेगी।


वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज समय सामान्य शुभ है। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान के सहयोग से कार्य बनेंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। थोड़ा तनाव मिल सकता है। यदि पूर्व में आप ने कर्ज लिया है तो आज मान प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। माता को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। वाहन और मकान में धन लगने की संभावना है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के आज परिश्रम से कार्य पूरे होंगे। जीवन साथी और छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा। परिश्रम से सफलताएं मिलेगी। धर्म-कर्म की वृद्धि होगी।


कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेगा। पिता/ सास की सलाह से लाभ हो सकता है। कर्ज़ के द्वारा धन की प्राप्ति हो सकती है। डूबा हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है।


मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। संतान से मन संतुष्ट रहेगा। ज्ञान की वृद्धि और शिक्षा हेतु समय ठीक है। धर्म में वृद्धि होगी मित्रों का सहयोग मिलेगा।


प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505