23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 24 मार्च : रविवार वाले दिन कन्या,तुला,धनु को होगा लाभ, मीन वाले रहें सावधान,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

2 min read
Google source verification

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा। व्यापारी वर्ग की भी स्थिति ठीक नहीं रहेगी। किसी से उधार लेना पड़ सकता है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों को आज संतान का सहयोग मिलेगा। मित्र साथ देंगे। आर्थिक हालात को लेकर मन परेशान रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों का चौथा चन्द्रमा है इस लिए कुछ तनाव हो सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है। सुख में बढ़ोत्तरी होगी। माता जी से लाभ होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा। मित्रों के संग समय बीतेगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा।व्यापारी आज लाभ में रहेंगे। परिजन और मित्रों के साथ समय बीतेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों का आज 12वां चन्द्रमा है। आज यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ तनाव भी हो सकता है। घरेलू कार्यों में समय व्यतीत होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। कर्ज बना रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। आज धन लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक को आज पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों का चन्द्रमा आज मृत्यु के भाव में है। यात्रा के दौरान सावधान रहे। खर्च बढ़ेगा। रोग परेशान कर सकता है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505