
आज का राशिफल 12 मई : आज कर्क,तुला और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
इस राशि के जातक को आज भागदौड़ करनी होगी। घरेलू कार्य निपटाने का भी दबाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाभ के भी योग है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इस राशि के जातकों का आज दिन मिला जुला रहेगा। परिश्रम अधिक करना होगा। कोई व्यक्ति आज आपको टेंशन दे सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
इस राशि के जातक के लिए धन लाभ की स्थिति बनेगी। कड़ी मेहनत के बाद भी परिणाम मन के अनुकूल नहीं होंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। बुद्धि विवेक से नई योजनाएं बनेंगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातकों का आज भागदौड़ करनी होगी। तनाव भी हो सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातकों को आज सुबह लाभ के योग है। दिन में यात्रा करनी पड़ सकती है। कष्ट और हानि भी हो सकती है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातक को आज पिता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के भी योग हैं। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातक को आज भाग्य का साथ मिलेगा। दिन की शुरुआत मंदिर जा कर करें। आज लाभ के योग हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। दोपहर बाद राहत मिलेगी। भाग्य बदलेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातक का आज स्वास्थ्य ढीला रहेगा। सर्दी गर्मी के रोग हो सकते हैं। सावधानी रखें लू लग सकती है। 12 बजे के बाद चन्द्रमा मृत्यु भाव में आ जाएगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातक को आज रोग और कर्ज से परेशानी हो सकती है। परिश्रम से कार्य बनेंगे। छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि के जातकों को आज मित्रों व संतान का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ढीला रहेगा। कर्ज से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
12 May 2019 05:30 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
