2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद एक और सिपाही ने दी गोली मारने की धमकी,मच गया हड़कंप

सिपाही को एसएसपी ऑफिस बुलाया गया जहाँ पर सिपाही की काउंसलिंग कर उसकी समस्या का समाधान किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 19 Oct 2018, 2:36 PM IST

constable

विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद एक और सिपाही ने दी गोली मारने की धमकी मच गया हड़कंप

बरेली। लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद बरेली में भी एक सिपाही ने हत्या की धमकी दे डाली जिससे अफसरों में हड़कंप मच गया। छुट्टी न मिलने से नाराज सिपाही ने थाने के वाट्सअप ग्रुप पर ही दो-चार को गोली मार कर खुद को गोली मारने का मैसेज भेज कर सनसनी पैदा कर दी। बाद में एसएसपी और एसपी ग्रामीण ने सिपाही को बुलाकर उसकी काउंसलिंग की और सिपाही की समस्या का समाधान किया।

ये भी पढ़ें

महंगाई के बाद भी बढ़ गया रावण के पुतलों का कद

क्या था मामला

सिरौली थाने में तैनात सिपाही नीरज कुमार यादव तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने घर गया था। जिसके बाद पिता जी की तबीयत की बात कह कर उसने छुट्टी बढ़ाने का आग्रह थानाध्यक्ष से किया लेकिन थानाध्यक्ष ने छुट्टी देने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने सिरौली थाने के वाट्सअप ग्रुप में मैसेज भेजा था कि मन करता है कि दो-चार को मार कर खुद भी मर जाऊ। सिपाही के इस मैसेज से आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया और सिपाही को एसएसपी ऑफिस बुलाया गया जहाँ पर सिपाही की काउंसलिंग कर उसकी समस्या का समाधान किया गया।

ये भी पढ़ें

PHOTO GALLERY: शहर में मची दुर्गा पूजा की धूम- देखें तस्वीरें

अफसरों को नहीं बताई बात

एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश यादव ने बताया कि सिपाही ने छुट्टी न मिलने की वजह से वाट्सअप पर मैसेज किया था। उन्होंने कहा कि सिपाही ने इस बारे में किसी भी अफसर को सूचित नहीं किया जब ये बात अफसरों के संज्ञान में आई तो सिपाही को बुलाकार काउंसलिंग की गई है। सिपाही ने शहर में पोस्टिंग की इच्छा जताई है जल्द ही सिपाही को शहर में पोस्टिंग दे दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी की छुट्टी पर रोक नहीं है।

ये भी पढ़ें

HAJ YATRA 2019: हज यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी ख़बर

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश