1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के छोटे कद के बड़े नेता प्रमोद यादव ने किया ऐसा धमाल कि अखिलेश भी खुद को ना रोक सके, देखें वीडियो

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार बरेली पहुंचे जहाँ पर बदायूं रोड पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा के पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव के तत्वाधान में आयोजित हुए इस स्वागत समारोह से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इतने खुश हुए कि उन्होने प्रमोद यादव को अपनी गाड़ी की छत पर चढ़ा कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करवाया। स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों की तादात में सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस दौरान अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन किया और बदायूं के लिए रवाना हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
samajwadi party

बदायूं जाते समय रुके अखिलेश

अखिलेश यादव को आज बदायूं में जिलाध्यक्ष आशीष यादव के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए जाना था जिसके लिए वो लखनऊ से विमान द्वारा बरेली पहुंचे थे। त्रिशूल हवाई अड्डे पर सपा के सपा के तमाम नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से बदायूं के लिए रवाना हो गए। रास्ते में बदायूं रोड पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

प्रमोद को बुलाया लखनऊ
अखिलेश यादव के जाने के बाद सपा नेता प्रमोद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें अपने पास बुलाकर गाड़ी की छत पर बैठाया और उनके कार्यक्रम की तारीफ भी की। जाते जाते अखिलेश यादव प्रमोद यादव को लखनऊ आने का निमंत्रण भी दे गए। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में इस बात के लिए भी जोश देखा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके क्षेत्र में दौरा करने पहुंचे। अखिलेश यादव को अपने बीच पाकर सपाईयों के चेहरे खिले हुए थे।

Story Loader