12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 घंटे में आनंद बनकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आलिम गिरफ्तार

बरेली। कोचिंग पढ़ने वाली छात्रा से आनंद बनकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने वाले आलिम को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
alim.jpeg

वसुधरन चौराहे से किया गिरफ्तार

पुलिस ने वसुधरन चौराहे से पुलिस टीम ने आरोपी आलिम को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह दिल्ली से लौट रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय मे पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल

सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आनंद बनकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आलिम को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में देवरनियां इंस्पेक्टर इन्द्र कुमार, एसआई मुनेन्द्र पाल, सतेन्द्र सिंह व सिपाही आबाद शामिल थे।

ये था पूरा मामला

राजेंद्रनगर में कंप्यूटर कोचिंग कर रही छात्रा को जादौपुर के आलिम ने अपना हिन्दू नाम आनंद बताकर प्रेम जाल में फंसाया। धार्मिक स्थल में छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया। विश्वविद्यालय के सामने दोस्त के कमरे में दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। दवा देकर गर्भपात कराया। उसके परिजनों ने धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया। असलियत पता चलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने उसके खिलाफ देवरनियां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग