4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमन आत्महत्या कांड: रिश्ते टूटने के बाद रुपये और मकान की डिमांड कर रही थी काजल, पांच पर एफआईआर

प्रेमनगर की महिला ने अपने बेटे अमन शर्मा की फांसी लगाने की घटना के बाद सुभाष नगर थाने में काजल और उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि काजल ने अमन को शादी के लिए धमकाया, न मानने पर जेल की चेतावनी दी और इसके बाद समझौते के नाम पर भारी रकम की डिमांड करती रही।

2 min read
Google source verification

बरेली। प्रेमनगर की महिला ने अपने बेटे अमन शर्मा की फांसी लगाने की घटना के बाद सुभाष नगर थाने में काजल और उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि काजल ने अमन को शादी के लिए धमकाया, न मानने पर जेल की चेतावनी दी और इसके बाद समझौते के नाम पर भारी रकम की डिमांड करती रही।

रीना शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने 10 दिसंबर 2021 को नोटरीशुदा विवाह कराया था। दो महीने बाद ही संबंध विच्छेद हो गया। इसके बाद काजल और उसके परिवार वाले लगातार अमन को मानसिक रूप से परेशान करते रहे। उन्होंने समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये और मकान की मांग की, न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

अमन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रजापति कालोनी, शांति विहार, सुभाष नगर में गुरुवार को अमन शर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रीना का आरोप है कि बेटे को लगातार मानसिक तनाव और धमकियां मिल रही थीं। सुभाष नगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मुकदमा और दूसरी शादी

अमन ने 2022 में अलीगढ़ निवासी मुस्कान से दूसरी शादी कर ली थी। स्वजन का आरोप है कि पहली पत्नी काजल समझौते के नाम पर भारी रकम और मकान की मांग कर रही थी। दोनों के बीच फैमिली कोर्ट में मामला विचाराधीन था। रीना शर्मा ने बताया कि काजल, उसकी बहन मोनी, बहनोई मोहन, भाई विकास और अन्य रुकमणी लगातार अमन को परेशान कर रहे थे। 17 नवंबर को कोर्ट में भी काजल ने धमकी दी कि दस लाख रुपये और मकान नहीं दिए तो बेटे और परिवार की हत्या करवा दूंगी। इसी दबाव में अमन ने अपनी जान दे दी।