2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमर ज्योति फाइनेंस घोटाला: बदायूं से बरेली तक करोड़ों की ठगी में पांच पर केस दर्ज, एसआईटी गठित

अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी में सैकड़ों निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसने के मामले की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी।

2 min read
Google source verification

बदायूं। अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी में सैकड़ों निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसने के मामले की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य, भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य, मैनेजर अमित सिंह और एजेंट सुनील बाबू मौर्य सहित पांच लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद की गई।

जनवरी से शुरू हुआ विवाद, फरवरी में उभरा आक्रोश

कंपनी में भुगतान न होने को लेकर विवाद की शुरुआत जनवरी 2025 में हुई थी। फरवरी में जब निवेशकों का गुस्सा फूटा, तो भारी हंगामा हुआ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तक बुलानी पड़ी। इसके बावजूद, लंबे समय तक कोई ठोस पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। निवेशकों का आरोप है कि भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य और उनके भाई शशिकांत मौर्य की राजनीतिक पहुंच के कारण अब तक उन्हें संरक्षण मिलता रहा।

अचानक ताले लगे, निवेशक भटके

शुक्रवार को अचानक कंपनी का ऑफिस बंद मिला और शनिवार को भी ताले लगे रहे। रविवार को बदायूं के मीरा सराय स्थित कार्यालय पर कई निवेशक पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां ताला लटका मिला। इस दौरान लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।

गेट पर चस्पा किया गया नोटिस

कंपनी के कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक नोटिस लगाया गया है, जिसमें लिखा गया है कि "ऑफिस खुला है, सब कुछ सामान्य है। केवल अफवाहें फैलाई जा रही हैं।" साथ ही भीड़ न लगाने की अपील करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह नोटिस कंपनी के कथित "महानिदेशक" के नाम से जारी किया गया है।

भाजपा नेता ने जारी किया वीडियो, निवेशकों को दिलाया भरोसा

इस पूरे मामले में भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य ने रविवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि "कंपनी भागी नहीं है, सभी निवेशकों की रकम सुरक्षित है। जैसे ही स्थितियां सामान्य होंगी, सभी को उनकी राशि लौटा दी जाएगी।" हालांकि, उनके इस आश्वासन पर निवेशकों ने भरोसा जताने से इनकार कर दिया है। लोगों का कहना है कि जब तक कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने आकर स्थिति स्पष्ट नहीं करता, तब तक उनकी चिंता बनी रहेगी।

एसआईटी गठित, जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी तैनात

बदायूं के एसएसपी संकल्प शर्मा ने स्वयं संज्ञान लेते हुए एसआईटी का गठन किया है। टीम में एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय और सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह को शामिल किया गया है। एसएसपी ने कहा, "सिर्फ जांच नहीं, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है।"

इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी अरशद खान की शिकायत पर जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वे हैं:

  1. शशिकांत मौर्य – निदेशक, अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी
  2. सूर्यकांत मौर्य – भाजपा नेता और शशिकांत के भाई, निवासी कटरा चंद, थाना बारादरी, बरेली
  3. अमित सिंह – कंपनी मैनेजर
  4. सुनील बाबू मौर्य – एजेंट, निवासी शहबाजपुर, सदर कोतवाली
  5. अन्य कर्मचारी व एजेंट – जिनकी भूमिका संदिग्ध मानी गई है

निवेशकों की मांग: कोई जिम्मेदार सामने आए

निवेशक लगातार यही मांग कर रहे हैं कि कंपनी का कोई अधिकृत प्रतिनिधि सामने आकर स्थिति स्पष्ट करे और सभी को भरोसा दिलाए कि उनकी जमा पूंजी सुरक्षित है। वहीं, मामले में सत्ता से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग