7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृत भारत स्टेशन योजना: 212.97 करोड़ से 17 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, ऐसे दिखेंगे

भारतीय रेलवे की "अमृत भारत स्टेशन योजना" के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर 17 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 212.97 करोड़ रुपये है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 20 Oct 2024, 5:03 PM IST

बरेली। भारतीय रेलवे की "अमृत भारत स्टेशन योजना" के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर 17 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 212.97 करोड़ रुपये है। इस योजना का उद्देश्य आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना है।

इस योजना के तहत स्टेशन बिल्डिंग का उन्नयन, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल, प्रसाधन केंद्र, लिफ्ट/एस्केलेटर, निःशुल्क वाई-फाई जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा, 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना के तहत स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने के लिए कियोस्क भी स्थापित किए जा रहे हैं।

पुनर्विकास के तहत शामिल प्रमुख स्टेशन

इज्जतनगर मंडल के लालकुआँ, कासगंज, फर्रुखाबाद, बरेली सिटी, कन्नौज, काशीपुर, पीलीभीत, बदायूँ, बहेड़ी, हाथरस सिटी, गुरसहायगंज, किच्छा, रामनगर, टनकपुर, काठगोदाम और उझानी जैसे प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास इस योजना के तहत किया जा रहा है।

प्रमुख स्टेशनों की लागत विवरण

लालकुआँ: 29.78 करोड़ रुपये

कासगंज: 33.25 करोड़ रुपये

फर्रुखाबाद: 20.16 करोड़ रुपये

बरेली सिटी: 10.97 करोड़ रुपये

पीलीभीत: 16.74 करोड़ रुपये

काठगोदाम: 16.76 करोड़ रुपये

टनकपुर: 15.98 करोड़ रुपये

प्रत्येक स्टेशन के पुनर्विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसमें स्टेशन के फसाड, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, फुट ओवर ब्रिज, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, पर्यावरण अनुकूल भवन और पार्किंग व्यवस्था शामिल हैं।

लालकुआँ जंक्शन पर विशेष कार्य

लालकुआँ जंक्शन पर 5 प्लेटफार्म से प्रतिदिन 39 ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां सर्कुलेटिंग परिसर में सुधार करते हुए पार्किंग, हरित पट्टी, और आधुनिक जल निकासी प्रणाली का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, प्लेटफार्म पर पैदल उपरिगामी पुल, ग्रेनाइट फर्श, स्टेशन भवन की छत पर सौर ऊर्जा पैनल, एलईडी लाइट्स और डिजिटल साइनबोर्ड जैसी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं।

आधुनिक सूचना प्रणाली और सुरक्षा

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 5-लाइन का ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, प्रतीक्षालयों में एलईडी टेलीविजन, डिजिटल साइनबोर्ड, कोच डिस्प्ले गाइडेंस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यात्रियों को ट्रेन की जानकारी आसानी से मिल सके।