12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाचा भतीजे की जंग में बुजुर्ग महिला की मौत, जाने क्या

हाफिजगंज क्षेत्र में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते चाचा.भतीजे भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई, जिससे हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। हाफिजगंज क्षेत्र में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते चाचा.भतीजे भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई, जिससे दोनों पक्ष घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बीच-बचाव कराने आई थी बुजुर्ग महिला

गांव सुंदरी निवासी मिथलेश कुमारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सोमवार सुबह उसके पति हरपाल चारपाई पर लेटे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते भतीजे कैलाश, वीरपाल, विनीत, अशोक ने उनके घर आए और हरपाल को लाठी.डंडों से पीटने लगे। उन्हें सास रामश्री बचाने आई तो उन्हें भी पीटा गया।

उपचार के दौरान हुई महिला की मौत

घटना में हरपाल और उनकी मां रामश्री 80 वर्ष गंभीर घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायल को उपचार को भेजकर उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरे पक्ष कैलाश ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दूसरे पक्ष के कैलाश चंद्र और उसका भाई वीरपाल घायल हुआ है। बुधवार को उपचार के दौरान घायल रामश्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।