
एफएमसी स्कीम में दिया 32 माह तक 10 हजार देने का लालच
लखनऊ के बाघा मऊ रोड गोमतीनगर विस्तार निवासी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि कैनविज इंडस्ट्रीज लिमिटेड बरेली में स्थित है। कंपनी के कर्मचारियों ने स्कीम में कई लोगों का बहुत सारा पैसा जमा करवाया है। एफएमसी स्कीम में बताया गया कि 1,54,000 रुपये निवेश करने पर 10 हजार रुपये प्रति माह 32 माह तक दिए जाएंगे। इससे निवेश से पैसे डबल हो जाएंगे। लालच में आए अरुण ने पैसे जमा कर दिए। एक माह तक पैसे मिले इसके बाद कंपनी ने पैसा भेजना बंद कर दिया। उन्होंने कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी से उनके बरेली स्थित आवास पर संपर्क किया तो उन्होंने छह माह में भुगतान करने की बात कही।
फोन उठाना बंद किया तब युवक को हुआ धोखाधड़ी का एहसास
इसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। दबाव बनाने पर कंपनी से उन्हें चेक दे दिया गया। अरुण ने बताया कि कंपनी की बहुत सारी जमीन मोहनलालगंज लखनऊ, बाराबंकी व बरेली में स्थित है। इन जगहों पर प्लाटिंग भी हो रही है। उन्हें जमीन की रजिस्ट्री कराने का आफर दिया गया, लेकिन उन्होंने फर्जीवाड़ा देखते हुए जमीन लेने से मना कर दिया। अरुण ने बताया कि उन्होंने जिन लोगों का पैसा कंपनी में जमा करवाया था, वे लोग अपने पैसे उनसे मांग रहे है। महानिदेशक के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने कैनविज कंपनी के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Published on:
28 Aug 2023 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
