1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमन बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाता था अरमान, छेड़छाड़ में गया जेल

बरेली। आंवला के डॉ. राम मनोहर लोहिया कॉलेज में हिंदू लड़कियों को अमन बनकर फंसाने वाले अरमान के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
chedcad_1.jpeg

पुलिस की ओर से दर्ज हुआ मुकदमा

आंवला थाने के एसआई विश्वदेव सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक से उन्हें सूचना मिली कि राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के सामने कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय के लड़के द्वारा कॉलेज की छात्राओं के साथ बिल्डिंग के अंदर छेड़छाड़ करने की जानकारी पर एकत्र हुए। जानकारी पर वह सिपाही अरुण व कांस्टेबल अमरीश के साथ मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठन के अमित शर्मा, पवन कुमार, दीपक और अन्य लोगों ने बताया कि मोहल्ला नालापार निवासी मुस्लिम समुदाय का अरमान इस कॉलेज का छात्र नहीं है। अक्सर कॉलेज की बिल्डिंग में घुसकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता है। छात्राएं अपने मान सम्मान के लिए किसी से शिकायत नहीं करती। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

ये था पूरा मामला

डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कॉलेज में एक लड़का बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से जबरन बात करने का प्रयास कर रहा था। वह कॉलेज का छात्र नहीं है। किसी छात्र ने इस बात की जानकारी हिन्दू संगठनों को दे दी। इस पर अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, बजरंग सेना के कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन लोगों ने मौके से युवक को पकड़ लिया। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि वह युवक हाथ में कलावा बांधे था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग