बरेली

कॉलेज के बाहर कार से छात्रा के अपहरण की कोशिश, छेड़छाड़, निकाह का दबाव, सपा पार्षद और उसके भाई पर रिपोर्ट दर्ज

प्रेमनगर में एक छात्रा ने समाजवादी पार्टी (SP) के पार्षद ओमान रजा और उनके भाई जुहेब रजा पर निकाह के लिए दबाव बनाने, धमकाने और छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

2 min read
Jun 07, 2025
कॉलेज के बाहर कार से छात्रा के अपहरण की कोशिश, छेड़छाड़ (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली | प्रेमनगर में एक छात्रा ने समाजवादी पार्टी (SP) के पार्षद ओमान रजा और उनके भाई जुहेब रजा पर निकाह के लिए दबाव बनाने, धमकाने और छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर निकाह का दबाव

प्रेमनगर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले सुखां बानखाना निवासी जुहेब रजा की सोशल मीडिया फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। फरवरी 2025 से जुहेब ने उस पर निकाह का दबाव बनाना शुरू कर दिया, जबकि छात्रा का रिश्ता पहले से तय था।

तमंचे की फोटो भेज धमकाया

छात्रा के अनुसार, निकाह से इनकार करने पर आरोपी ने WhatsApp पर तमंचे की फोटो भेजकर धमकी दी कि यदि निकाह नहीं किया तो उसके पिता और मंगेतर को जान से मार देगा।

कॉलेज के बाहर रोका, कार में खींचकर छेड़छाड़

26 मई 2025 को, परीक्षा देने गई छात्रा को कालीबाड़ी के पास जुहेब रजा, उसके भाई ओमान रजा और एक अन्य व्यक्ति ने रोक लिया। निकाह की बात फिर दोहराई, विरोध करने पर कार में जबरन बैठाया और छेड़छाड़ व फोटो खींचे गए। किसी तरह छात्रा ने कार से कूदकर खुद को बचाया।

डर के कारण कॉलेज जाना छोड़ा

छात्रा का कहना है कि आरोपी आए दिन धमकी दे रहे हैं, उसके नाम से थाने में झूठी शिकायत कर दी गई है। साथ ही कहा गया है कि यदि बात नहीं मानी तो एडिटेड फोटोज वायरल कर बदनाम किया जाएगा।

FIR दर्ज, SSP से की गई शिकायत

छात्रा ने SSP कार्यालय में लिखित शिकायत कर जुहेब रजा, सपा पार्षद ओमान रजा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मामला दर्ज कराया है।


पार्षद का पक्ष: “प्रेम प्रसंग और पैसों का लेन-देन”

इस मामले में पार्षद ओमान रजा का कहना है कि छात्रा का उनके भाई से प्रेम संबंध था और उसने रुपये भी लिए। अब वह और पैसे मांग रही है और झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर रही है। पार्षद ने खुद भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है।

Also Read
View All
रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी नाथ नगरी, आधी रात से ही शुरू हुआ जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफआईआर पर बवाल, मंत्री बोले कोतवाल से तुझे ‘नौकरी करना सिखा दूंगा’, फिर भी नहीं हुआ सस्पेंशन, पुलिस ने हवा में उड़ाए तेवर

झुमका तिराहे पर विराजमान हुए नंदी… महाशिवरात्रि पर नटराज से लेकर नंदी तक होंगे भव्य आकर्षण

कान्हा उपवन में भूख से गायों की मौत का आरोप, गो रक्षा परिषद ने किया हंगामा, गेट पर धरना, मौके पर पहुंची पुलिस

अगली खबर