6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विंग कमांडर अभिनन्दन की वतन वापसी पर आजम खान का बड़ा बयान, पीएम पर साधा निशाना- देखें वीडियो

हम हिन्दुस्तान में किराएदार है

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी को सपा नेता आजम खान ने ख़ुशी जताई और कहा कि ये ख़ुशी, इज्जत और सम्मान की बात है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी राजनीतिक सभा कर रहे हैं जब पुलवामा हमला हुआ था उस समय भी मोदी सभा कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ने खुद कहा है कि इसका उन्हें फायदा मिलेगा।

हम लोग किराएदार

आंवला के पूर्व चेयरमैन आबिद अली के निवास पाए आए आजम खान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम हिन्दुस्तान में किराएदार है और 1947 में हमारी मिलकियत खत्म हो गई थी। हम तीसरे नंबर के शहरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग दो साल से कह रहे है कि इनका वोट का अधिकार समाप्त कर दिया जाए। धारा 370 पर आजम खान ने कहा कि ये भाजपा का चुनावी फंडा है।