4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगंज में बहन के घर के पास हुई बदायूं के भाई की हादसे में मौत, जाने क्या रही वजह

बरेली। बदायूं से अपनी बहन के घर जा रहे बाइक सवार को अलीगंज में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
yuvak.jpg

अलीगंज में हुआ हादसा, पिकअप छोड़ भाग गया चालक

बदायूं के बिनावर निवासी रवि (25) मजदूरी करते थे। वह आंवला स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। अलीगंज के खटेटा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया। मृतक की मां का नाम स्व मुन्नी देवी है। वह अपने चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। रवि की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

हादसे के बाद जुटी भीड़, लगा जाम

हादसे के बाद रवि का शव सड़क पर पड़ा था। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले वहां जाम लग गया। खासी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को वाहन से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। तक जाकर जाम खुल सका।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग