
2005 में रामपुर गार्डन की प्रॉपर्टी पर डॉक्टर ने लिया था होम लोन
रामपुर गार्डन के रहने वाले शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ और भाजपा नेता डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने 21 जुलाई 2005 को तत्कालीन बैंक मैनेजर से होम लोन लिया था। इसके बदले उन्होंने अपनी ओरिजिनल रजिस्ट्री पेपर को सिक्योरिटी की तरह बैंक में जमा किया था। 23 मार्च 2010 को लोन चुका दिया गया, लेकिन बैंक ने अभी तक उनके प्रॉपर्टी के कागज वापस नहीं किए हैं।
बैंक मैनेजर पर परेशान करने, धोखाधड़ी का आरोप
डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी ने केनरा बैंक सिविल लाइंस ब्रांच के बैंक मैनेजर नीरज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और प्रॉपर्टी के कागज हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधक नीरज सिंह ने उन्हें काफी परेशान किया और कागज लौटने से मना कर दिया। उनकी प्रॉपर्टी के कागजों का बैंक दुरुपयोग कर सकता है। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत एसपी सिटी से की। एसपी सिटी राहुल भाटी के आदेश पर कोतवाली में बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Published on:
10 Mar 2024 11:37 am

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
