
बरेली। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास लुटेरों के गैंग से बारादरी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा कारतूस लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है।
सात जुलाई को हुई थी लूट की वारदात
बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि गाजीपुर में बीकापुर चंदनवाह गांव के रहने वाले सुनील कुमार यादव की बाइक रोककर तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल लैपटॉप, एटीएम कार्ड, ₹10000 लूट लिए थे। इसका मुकदमा बारादरी थाने में दर्ज किया गया था। इसी के क्रम में शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज लिंक रोड पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस फायरिंग में सिटी स्टेशन के पास कुंवरपुर का रहने वाला अंकित उर्फ कल्लू धानुक घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को इलाज के बाद जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश चकमा देकर फरार
मुठभेड़ के दौरान अंकित उर्फ कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है, जबकि उसका दूसरा साथी सुभाषनगर में बंसी नगला का रहने वाला रवि पुत्र सोहनलाल फरार हो गया। सीओ थर्ड अनीता चौहान ने बताया कि अंकित के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे जेल भेजा जा रहा है, जबकि उसका साथी रवि फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय, दरोगा राहुल सिंह पुंडीर, मोहित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, निशु तिवारी, संदीप कुमार, अमन कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।
Published on:
09 Aug 2024 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
