29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म छिपाकर युवती से की शादी, फिर देह व्यापार के लिए किया मजबूर, अब अश्लील वीडियो से कर रहा ब्लैकमेल

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने और पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने देह व्यापार के लिए दबाव, मारपीट और सोशल मीडिया पर धमकियों की शिकायत की है।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Anuj Singh

Apr 14, 2026

resident doctor had abusive relationship with woman and gave her contraceptive pills lucknow

रेजिडेंट डॉक्टर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दूसरे समुदाय के युवक सुभान ने अपनी असल पहचान और धर्म छिपाकर साल 2021 में उसकी बेटी से प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद जब युवती को पता चला कि उसका पति दूसरे धर्म का है, तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी सुभान ने युवती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि सुभान ने पहचान छिपाकर युवती को फंसाया और निकाह कर लिया।

देह व्यापार का दबाव और मारपीट

शादी के कुछ समय बाद ही सुभान ने अपनी पत्नी पर अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने और पैसे कमाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती जब यह सब करने से मना करती, तो उसे बुरी तरह पीटा जाता था। पहले भी युवती ने शिकायत की थी, जिसके बाद आरोपी ने समझौता किया और तलाक दे दिया। लेकिन सुभान की नीयत नहीं बदली। तलाक के बाद भी वह युवती को परेशान कर रहा है।

सोशल मीडिया पर खतरनाक धमकियां

अब सुभान सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लिखा है, अगर बेटी को उसके पास नहीं भेजा गया तो वह युवती के दोनों भाइयों को जान से मार देगा। साथ ही वह युवती की पुरानी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है, ताकि वह फिर से उसके साथ रहने के लिए मजबूर हो जाए। परिवार इस बात से बहुत डरा हुआ है।

पुलिस पर पहले लापरवाही का आरोप

परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले कैंट थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता की मां एसएसपी के पास पहुंची और अपनी गुहार लगाई। एसएसपी के सख्त आदेश पर कैंट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी सुभान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बरेली पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि दोषी को सजा मिल सके और पीड़िता परिवार को न्याय मिले।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग