9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत के होटल में बरेली के इंजीनियर की मौत, जहर खाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की एंट्री से खुला ये बड़ा राज

हाफिजगंज क्षेत्र के एक युवक की पीलीभीत के होटल में संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी। तीन दिन से होटल में ठहरा इंजीनियर अचानक जहरीला पदार्थ खाकर जिंदगी हार गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। हाफिजगंज क्षेत्र के एक युवक की पीलीभीत के होटल में संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी। तीन दिन से होटल में ठहरा इंजीनियर अचानक जहरीला पदार्थ खाकर जिंदगी हार गया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आने से मामला और उलझ गया है।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव योसलपुर निवासी 27 वर्षीय दीपांशु पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित छतरी चौराहा के पास कुमार होटल में पिछले तीन दिन से रुका हुआ था। बुधवार रात उसने होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया और अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की।

खुद ही फोन कर दी जानकारी, तब खुला पूरा मामला

जहर खाने के बाद दीपांशु ने शहर के बल्लभनगर कॉलोनी निवासी अपने एक परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी। फोन मिलते ही परिचित होटल पहुंचा और कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों के मुताबिक दीपांशु ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और एक सरकारी कंपनी में उसकी नौकरी भी लग चुकी थी, लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया था। परिवार इस घटना से पूरी तरह टूट गया है।

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपांशु का पीलीभीत की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी संबंध में तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सुनगढ़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस युवक के कॉल डिटेल्स और होटल में ठहरने की वजह सहित हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है, ताकि मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके।