7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँच चुकी हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 28 May 2020, 8:45 AM IST

बरेली: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

बरेली: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह एक शॉपिंग कॉम्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रेमनगर इलाके में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के कार्यालय भारत सेवा ट्रस्ट के पास स्थित श्री कृष्ण लीला कॉम्प्लेक्स में सुबह आग लग गई। सुबह लोगों ने एक दुकान से धुंआ निकलते देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग से लाखों का माल जल कर राख हो गया। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।