बरेली

बरेली न्यूज़: PWD चपरासी गिरफ्तार, फर्जी रेप केस के नाम पर चलाता था चार महिलाओं का वसूली गैंग, मोबाइल में मिले ब्लैकमेलिंग ऑडियो

बरेली में PWD विभाग का चपरासी निरंजन एक फर्जी वसूली गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। उसने चार महिलाओं के साथ मिलकर कई लोगों को झूठे रेप केस में फंसाया और उनसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की अवैध वसूली की। मामले के खुलासे के बाद आरोपी चपरासी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

2 min read
May 10, 2025

बरेली। बरेली में PWD विभाग का चपरासी निरंजन एक फर्जी वसूली गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। उसने चार महिलाओं के साथ मिलकर कई लोगों को झूठे रेप केस में फंसाया और उनसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की अवैध वसूली की। मामले के खुलासे के बाद आरोपी चपरासी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

गैंग में शामिल महिलाएं कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराती थीं फर्जी FIR

एसपी सिटी मानुष पारीक के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। पीड़ित सुधांशु अग्रवाल उर्फ गोलू, निवासी फतेहगंज पूर्वी, मोहल्ला नवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 जनवरी 2025 की झूठी घटना गढ़कर चंद्रकली नाम की महिला ने कोर्ट के जरिए 18 फरवरी को थाना किला में उनके खिलाफ बलात्कार की FIR दर्ज कराई। जांच में पता चला कि घटना के समय सुधांशु किसी और स्थान पर मौजूद थे। पुलिस ने केस को फर्जी मानते हुए FIR को एक्सपंज (Expunge) कर दिया।

इसी तरह, नन्ही देवी (निवासी: रामपुर नवदिया, शाहजहांपुर) ने एक अन्य व्यक्ति टीकाराम मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह रात बिताने चंद्रकली के घर जा रही थी। इससे साफ होता है कि ये महिलाएं एक ही गिरोह की सक्रिय सदस्य हैं। इसी तरह हीराकली नाम की महिला ने अख्तर हुसैन रिजवी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

PWD कर्मचारी निरंजन गिरोह का मास्टरमाइंड, ब्लैकमेलिंग में शामिल चार महिलाएं

पीड़ित सुधांशु का आरोप है कि इस पूरे गिरोह का संचालन PWD का चपरासी निरंजन कर रहा है। गैंग की महिला सदस्य हीराकली, नन्ही देवी, चंद्रकली और वैशाली झूठे रेप केस का सहारा लेकर टारगेट बनाए गए लोगों से ब्लैकमेलिंग करती थीं। पैसे नहीं देने पर कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज करवा दिए जाते थे।

मोबाइल में मिले ब्लैकमेलिंग के ऑडियो सबूत

निरंजन की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त किया, तो उसमें महिलाओं के साथ बातचीत के कई ऑडियो क्लिप्स मिले, जिनमें वह पुरुषों को फंसाने और उनसे पैसे वसूलने की योजना बना रहा था। पुलिस इन ऑडियो को जांच का हिस्सा बना रही है।

SP सिटी ने दी जानकारी – 'जाल में फंसाकर करते थे अवैध वसूली'

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया

“PWD का कर्मचारी निरंजन एक संगठित वसूली गैंग चला रहा था। वे लोग पहले किसी व्यक्ति को पहचानते थे, फिर उसे महिलाओं के जरिए झूठे रेप केस में फंसा देते थे। पैसे न देने पर कोर्ट के माध्यम से FIR दर्ज करा दी जाती थी। इस पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

Also Read
View All
महाशिवरात्रि पर डीएम ने पत्नी संग किया जलाभिषेक… अलखनाथ–त्रिवटीनाथ में पूजा के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी ली कसौटी

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी नाथ नगरी, आधी रात से ही शुरू हुआ जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफआईआर पर बवाल, मंत्री बोले कोतवाल से तुझे ‘नौकरी करना सिखा दूंगा’, फिर भी नहीं हुआ सस्पेंशन, पुलिस ने हवा में उड़ाए तेवर

झुमका तिराहे पर विराजमान हुए नंदी… महाशिवरात्रि पर नटराज से लेकर नंदी तक होंगे भव्य आकर्षण

अगली खबर