बरेली

Bareilly News : प्रधान पति की दबंगई से परेशान दलित परिवार कर रहे गांव से पलायन, वीडियो वायरल

बरेली। शीशगढ़ में प्रधान पति से परेशान होकर दलित परिवारों के पलायन का मामला सामने आया है। एक्स (ट्वीटर) पर शिकायत कर एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें दलित परिवार प्रधान की प्रताड़ना से तंग आकर पलायन करने की बात कह रहा है। अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

less than 1 minute read
Sep 13, 2023

झूठे मुकदमे में जेल भेजने पर दी धमकी

शीशगढ़ के ग्राम मीरपुर निवासी मुकेश ने बताया कि उन्होंने गांव के प्रधान पति के 10 बीघा खेत में गेहूं की कटाई की थी। उनके हिस्से के गेहूं उन्हें नहीं दिए गए। विरोध पर आरोपी झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रहा है। जिस कारण उनका परिवार सहमा हुआ है। मंगलवार को मुकेश के घर पहुंचे आरोपी ने गांव छुड़ाने की धमकी दे डाली। वहीं मीरपुर गांव के ही भूपराम ने बताया कि प्रधान पति और उसके साथी उनकी गैर मौजूदगी में घर में घुसकर गाली गलौज करते है। आरोपी पूर्व में फर्जी मुकदमा लिखा चुका है।

हिन्दूवादी नेता संग घूमने पर दी हत्या की धमकी

उसके मुस्लिम साथी धमकी देते है हिन्दूवादी नेता के साथ घूमने पर हत्या कर देंगे। उन्होंने बताया कि दबंगों के डर के कारण वह गांव से पलायन कर रहे है। उधर, मीरपुर गांव के ही लाखन ने बताया कि उनके गांव का प्रधान पति और उसके साथी आए दिन प्रताड़ित करते रहते है। विरोध करने पर उन्हें सुबह तक गांव न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी मिली। जिस कारण वह पलायन कर रहे है। शीशगढ़ इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों लोगों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में ग्राम प्रधान से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

Published on:
13 Sept 2023 03:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर