बरेली

Bareilly News : कैंट में रील के लिए बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल

बरेली। रील बनाने के लिए बाइक से स्टंट करने के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही एक मामला बरेली के कैंट क्षेत्र से सामने आया है। मामले की शिकायत एक्स (ट्वीटर) पर होने के बाद ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

less than 1 minute read
Oct 12, 2023

ट्वीट पर की शिकायत, कार्रवाई के निर्देश

भीम आर्मी के कार्यकर्ता सेम मैसी ने एक्स (ट्वीट) किया है। उन्होंने बरेली और ट्रैफिक पुलिस को टैग कर एक वीडियो साझा किया। इसमें एक युवक बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है। सेम मैसी ने ट्वीट में लिखा कि अब रामगंगा नगर कॉलोनी के छोड़ कैंट में स्टंटबाजी हो रही है। बरेली पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती। युवक के स्टंटबाजी के कारण लोग सड़क पर घूमने से डरते है। यह युवक कही भी स्टंट करना कर देते है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

15 सेकेंड का वीडियो हुआ वायरल

ट्वीट पर साझा किया गया वीडियो 15 सेकेंड का है। वीडियो में युवक बाइक को एक पहिये पर चलाता साफ देखा जा सकता है। सड़क पर अन्य बाइक सवार भी चल रहे है। मामला संज्ञान में लेने के बाद यातायात पुलिस को इस प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

Published on:
12 Oct 2023 03:41 pm
Also Read
View All
शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

अगली खबर