7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली की एसपी अंशिका वर्मा और संभल के एसपी केके बिश्नोई की तय हुई शादी, 29 मार्च को लेंगे सात फेरे

एसपी दक्षिणी आईपीएस अंशिका वर्मा और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

बरेली। एसपी दक्षिणी आईपीएस अंशिका वर्मा और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों अधिकारियों के परिवारों की मुलाकात के बाद रिश्ता तय हुआ था, जो अब साकार होने जा रहा है। शादी के लिए बाकायदा कार्ड भी छप चुके हैं और तीन दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

तीन दिन तक चलेंगे वैवाहिक कार्यक्रम

दोनों आईपीएस अधिकारियों के विवाह समारोह की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इससे पहले महिला संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। 28 मार्च को बाड़मेर के कृष्ण निवास से कृष्ण कुमार बिश्नोई बरात लेकर पहुंचेंगे। 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा, जबकि 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारी और नेता भी होंगे शामिल

इस विवाह समारोह में बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ राजनेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश के दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों की शादी को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा है।

मुख्यमंत्री योगी के विश्वस्त अधिकारियों में गिने जाते हैं केके बिश्नोई

संभल में मस्जिद प्रकरण के बाद चर्चा में आए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वस्त अधिकारियों में गिने जाते हैं। वह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और राजस्थान के बाड़मेर जिले के मूल निवासी हैं। वह एक प्रतिष्ठित बिश्नोई परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

कौन हैं आईपीएस अंशिका वर्मा

आईपीएस अंशिका वर्मा 2021 बैच की अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए सिविल सेवा परीक्षा पास की। सितंबर 2024 में उनकी तैनाती बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर हुई थी। इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी के रूप में कार्यरत थीं। अंशिका वर्मा महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और तकनीकी आधारित पुलिसिंग के मामलों में सक्रिय और प्रभावी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।

महिला सशक्तिकरण के लिए मिला वुमेन आइकन अवार्ड

मार्च 2025 में दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में आईपीएस अंशिका वर्मा को वुमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग