
बरेली। शहर में लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। एक तरफ गर्मी तो दूसरी ओर बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। बरेली में करीब दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। जगपुर उपक्रेद, हरुनगल, सुभाषनगर, किला समेत कई जगह फाल्ट तो कहीं बिजली ट्रिपिंग से लोग परेशान दिखे। सोमवार को जगतपुर उपकेंद्र पर चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
लो वोल्टेज ने लोगों को छकाया।
लोगों को लॉ वोल्टेज ने भी खूब छकाया। गर्मी में लो वोल्टेज के चलते पंखा चलाना भी दुश्वार हो गया। सुभाषनगर के गणेशनगर, मढ़ीनाथ के शांति बिहार, बदायूं रोड और अन्य इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
बिजली की ट्रिपिंग से पुराना बस अड्डा, कुतुबखाना उपकेंद्र के आजमनगर, बिहारीपुर आदि क्षेत्र में भी दिक्कत होने से उपभोक्ता परेशान हुए। साथ ही पंचशील नगर, नवादा शेखान, सेटेलाइट से बीसलपुर चौराहे तक, बुखरपुरा, आकाशपुरम, एजाज नगर, मीरा की पैठ, राजीव नगर, गार्डन सिटी की, आरपी एन्क्लेव की बिजली सुबह 11 से शाम चार बजे तक बंद रही।
आठ घंटे बिना बिजली के रहे लोग
फूलबाग में करीब 20 हजार से ज्यादा लोग आठ घंटे बिना बिजली के रहे। फाल्ट होने से करीब आठ घंटे के टीम फाल्ट को सही करने पहुंची।
यहां बिजली रहेगी गुल
वनखंडीना मंदिर मार्ग से पोल हटाए जाएंगे, इसके चलते मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Published on:
23 Jul 2024 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
