बरेली। देश के सबसे बड़े पीएनबी घोटाले के खुलासे के बाद रोज नए-नए मामले सामने आ रहे है। बरेली में डाकघर में हुए 87 लाख के घपले के बाद अब कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में कर्मचारी भविष्य निधि के सरकारी खाते से 1.32 करोड़ का गबन कर दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में बैंक मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।