23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, चार मुस्लिमों को भी टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने चार नगर पंचायतों पर मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Mukesh Kumar

Nov 07, 2017

बरेली। नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रर्याशियों की घोषणा कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने चार नगर पंचायतों पर मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि नगर पंचायत रिछा के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। यहां पर भाजपा किसी प्रत्याशी को बाहर से समर्थन देगी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अध्यक्ष पद के लिए जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर के छोटे भाई की पत्नी प्रेमलता राठौर को चुनाव मैदान में उतारा है।

ये हैं प्रत्याशी
नगर पालिका बहेड़ी- रश्मि जायसवाल
नगर पालिका आंवला- संजीव सक्सेना
नगर पालिका फरीदपुर- पूनम गुप्ता
नगर पालिका नवाबगंज- प्रेमलता राठौर


नगर पंचायत
नगर पंचायत फरीदपुर- धर्मा देवी
नगर पंचायत देवरनिया- सुशील गंगवार
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी- कृष्णपाल मौर्य
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - प्रदीप अग्रवाल
नगर पंचायत बिसारतगंज- शिव कुमार साहू
नगर पंचायत मीरगंज- विजय कुमार
नगर पंचायत शेरगढ़- मंजू रानी
नगर पंचायत शीशगढ़- मेहरूनिशा
नगर पंचायत सैंथल - आमिर हुसैन जैदी
नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां- नजमा खातून
नगर पंचायत सिरौली- अंजली
नगर पंचायत धौराटांडा - नासरा हसन
नगर पंचायत शाही- लक्ष्मी देवी
नगर पंचायत रिठौरा- राकेश कुमार कश्यप

चार मुस्लिम प्रत्याशी
प्रत्याशियों की घोषणा करते समय जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि पार्टी ने इस बार चार नगर पंचायतों में मुस्लिम बिरादरी को भी टिकट दिया है। जिसमें दो सामान्य वर्ग के है और दो मुस्लिम प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग के हैं। पार्टी ने ठिरिया निजावत खां, सेन्थल, शीशगढ़ और धौराटांडा में मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं।

नवाबगंज में जिलाध्यक्ष के भाई की पत्नी मैदान में
नवाबगंज में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर के छोटे भाई नीरेंद्र सिंह राठौर की पत्नी प्रेमलता राठौर को टिकट दिया है। परिजन को टिकट दिए जाने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रेमलता पार्टी की कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। मैंने टिकट के लिए कोई पैरवी नहीं की है। गौरतलब है कि नवाबगंज नगर पालिका से रविन्द्र सिंह राठौर दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

नगर निगम के टिकट का इंतजार
लम्बे इंतजार के बाद भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के टिकट तो जारी कर दिए लेकिन नगर निगम के टिकट अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। नगर निगम में मेयर को लेकर भाजपा में घमासान चल रहा है। इस वजह से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी है।