31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा पार्षद आरेंद्र अरोड़ा ‘कुक्की’ का हृदयगति रुकने से निधन, मंत्री समेत पार्टी के नेता पहुंचे घर

जनकपुरी वार्ड के वरिष्ठ पार्षद और भाजपा नेता आरेंद्र अरोड़ा उर्फ कुक्की का शनिवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। 55 वर्षीय अरोड़ा को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उनकी मृत्यु हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

मृतक पार्षद का फाइल फोटो व मंत्री समेत पार्टी के नेता पहुंचे घर (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। जनकपुरी वार्ड के वरिष्ठ पार्षद और भाजपा नेता आरेंद्र अरोड़ा उर्फ कुक्की का शनिवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। 55 वर्षीय अरोड़ा को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उनकी मृत्यु हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण हुई।

आरेंद्र अरोड़ा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा के छोटे भाई थे। वे जनकपुरी क्षेत्र में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी के रूप में विख्यात थे। नगर निगम में पार्षद रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में जल निकासी, सड़क निर्माण, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट जैसी कई मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य कराए। क्षेत्रीय जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सहज उपलब्धता के लिए उन्हें खासा सम्मान प्राप्त था।

उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह सूचना फैली, प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, उनके भाई एडवोकेट अनिल कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित कई वरिष्ठ नेता उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने बताया कि आरेंद्र अरोड़ा पूरी तरह स्वस्थ थे और रोज की तरह सामान्य दिनचर्या का पालन कर रहे थे। निधन की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।

उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर में मोक्षधाम पर किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को भाजपा और जनकपुरी क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों का तांता दिन भर लगा रहा।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग