27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
NRC के मुद्दे पर भाजपा विधायक राजेश मिश्रा का ममता बनर्जी पर हमला
Play video

NRC के मुद्दे पर भाजपा विधायक राजेश मिश्रा का ममता बनर्जी पर हमला

एनआरसी के मुद्दे पर भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 14 Aug 2018, 5:29 PM IST

बरेली। एनआरसी के मुद्दे पर भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता देश के साथ गद्दारी और धोखा कर रही है।इसके साथ ही भाजपा विधायक राजेश मिश्रा ने कहा कि मुझे लगता है ममता इस देश की रहने वाली नही है। उनका जन्म भी इस देश मे नही हुआ। मुझे शक है कि वो किसी दूसरे देश मे पैदा हुई हो। उन्होंने कहा कि ममता ग्रह युद्ध की बात कर रही है लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही ग्रह युद्ध हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

Patrika impact- खान बहादुर खान की मजार पर हुई सफाई, गूंजे देशभक्ति के तराने- देखें वीडियो

बंगाल के हालात खराब

विधायक पप्पू भरतौल यही नही रुके वो ममता पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि बंगाल और आसाम के हालात देखिए, वहां आरएसएस और भाजपा के कई कार्यकर्ताओ की हत्या हो चुकी है। रोज हत्याएं हो रही है। इसलिए एनआरसी का जो मुद्दा हमारी पार्टी ने उठाया है वो बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी डंडे के बल पर शासन चलाना चाहती है, ये उनकी गलतफहमी है। उनके प्रदेश में पुलिस उनके कब्जे में है लेकिन सीआरपीएफ और आईटीबीपी उनके कब्जे में नही है। केंद्र सीआरपीएफ और आईटीबीपी भेज देगा।

ये भी पढ़ें

तलाक पीड़िताओं की आवाज बनी निदा ने अब खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश