बरेली

भाजपा की टिफिन बैठक में गिनाई केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां, भाईचारा बढ़ाने पर जोर

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर शहर विधानसभा टिफिन बैठक का आयोजन निर्मल रिसोर्ट में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा ने की।

less than 1 minute read
Jun 09, 2023

हमारे प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया

बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि टिफिन बैठक का मकसद आपसी भाईचारा मजबूत करना है। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सभी कार्य भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के ही दिशा निर्देशन में किए जाते हैं। आज आप सबके प्रयास से ही केंद्र में सरकार है। केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां आप सबके सामने है। हमारे प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मोदी सरकार ने देश कि पहचान विश्व में अलग बनाई है।

सरकार की योजनाओं को जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा

महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहा कि आप सब के प्रयास से ही आज संगठन एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। लोकसभा का चुनाव नजदीक है। आपको चुनाव में पूर्ण सहयोग करना है। भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि टिफिन बैठक रखने का उद्देश्य आपसी भाईचारा और साथ में भोजन बैठकर करें और केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उनकी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में सतीश रोहतगी, महेश सिंघल, गुलशन आनंद, अजय अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, मंजू सिंह, ज्ञान प्रकाश लोधी, हरिकिशन राठौर, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, शालिनी जोहरी, शशि सक्सेना, विकास शर्मा, देवेंद्र जोशी, सतीश कातिब मम्मा, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र पटेल, आरेंद्रअरोरा कुक्की मोहित कपूर, राजीव कश्यप एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष व पार्षद गण मौजूद थे।

Published on:
09 Jun 2023 07:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर