25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बराही जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने वाले 5 फरार आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली

बराही जंगल में जंगली सूअर के शिकार के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification

पीलीभीत। बराही जंगल में जंगली सूअर के शिकार के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। सभी आरोपी हजारा थाना क्षेत्र के राघवपुरी गांव के रहने वाले हैं।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के बराही जंगल में 15 अप्रैल की रात करीब 11 बजे आरोपियों ने जंगली सूअर का अवैध शिकार किया था। इस दौरान वनकर्मियों के पहुंचने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर जंगल में घेराबंदी

शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि घटना से जुड़े आरोपी सेल्हा मजार के पास जंगल में छिपे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमरजीत सिंह (32) और हरपाल उर्फ जसपाल उर्फ पालू (24) के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान भाग रहे दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में मुख्तियार सिंह (30) और बलजीत सिंह (20) शामिल हैं। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए सीएचसी माधोटांडा भेजा गया।

72 वर्षीय आरोपी भी गिरफ्तार

शनिवार को पुलिस ने एक अन्य वांछित आरोपी सतनाम सिंह (72) को डगा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 21 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में हरजिंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार शिकार में इस्तेमाल 12 बोर की बंदूक पहले ही बरामद की जा चुकी है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग