5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैदान में शौर्य, फ़ाइल में इनाम, एसएसपी ने परेड टीम को दिया पांच दिन की छुट्टी का तोहफा, पुलिस अधिकारियों पर प्रशस्ति पत्रों की बौछार

बरेली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित बरेली पुलिस के जांबाज़ अफसरों और कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने परेड में प्रतिभाग करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच दिन की रिवार्ड लीव देने की घोषणा की।

2 min read
Google source verification

बरेली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित बरेली पुलिस के जांबाज़ अफसरों और कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने परेड में प्रतिभाग करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच दिन की रिवार्ड लीव देने की घोषणा की।

कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और शौर्य की मिसाल पेश करने वाले जवानों के लिए यह संदेश साफ था कि बेहतर काम का बेहतर इनाम।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा सेवाभिलेख और शौर्य के आधार पर जनपद बरेली में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तथा प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए गए। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि बरेली पुलिस ने हर चुनौती में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भरोसा कायम किया है।

डीजीपी सम्मान से नवाज़े गए अधिकारी-कर्मचारी

पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक — पुलिस महानिदेशक का रजत प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र
निरीक्षक छवि सिंह — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र
उ.नि. जगदेव सिंह — रजत प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र
मु.आरक्षी रामगोपाल — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र
मु.आरक्षी लोकेन्द्र कुमार — स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र
आरक्षी रवि कुमार — रजत प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र

गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट सेवा पदक

26 जनवरी 2026 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद बरेली में तैनात कर्मियों को उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
डीएसपी (एलआईयू) विजय कुमार राना — उत्कृष्ट सेवा पदक
उ.नि. अनिल कुमार सिंह — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
उ.नि. मुनेश चन्द्र — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
उ.नि. जसवीर सिंह — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
उ.नि. मनोज कुमार — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
उ.नि. कृष्णपाल — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
उ.नि. संजय सिंह — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
मु.आ. मुकेश कुमार, मु.आ. मनोज कुमार, मु.आ. संजय सिंह — अति उत्कृष्ट सेवा पदक
309 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र

एसएसपी ने 309 कर्मचारियों को दिया प्रशस्ति पत्र

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा परेड कमांडर, एक सर्वश्रेष्ठ विवेचक, चार थाना प्रभारियों सहित परेड में भाग लेने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 309 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्रमुख रूप से सम्मानित होने वालों में एसपी नगर मानुष पारीक, एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र, एसपी यातायात अकमल खान, एएसपी/सीओ हाईवे शिवम आशुतोष, सीओ सिटी सोनाली मिश्रा, एएसपी अंजना दहिया, तथा विभिन्न क्षेत्रों के सीओ/प्रभारी निरीक्षक शामिल रहे।