4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नलकूप कनेक्शन के नाम पर घूसखोरी, बिजली विभाग का अवर अभियंता 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नलकूप के विद्युत कनेक्शन का इस्टीमेट बनाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे बिजली विभाग के अवर अभियंता प्रदीप बाबू भारती को भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने गुरुवार को ग्राम रसूलपुर बिलहरी स्थित बिजली कैंप से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

आरोपी अवर अभियंता प्रदीप बाबू

बदायूं। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन की टीम ने विद्युत विभाग के एक और रिश्वतखोर अफसर को बेनकाब कर दिया। बिजली कनेक्शन के नाम पर खुलेआम घूसखोरी कर रहे अवर अभियंता प्रदीप बाबू भारती को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि ये कार्रवाई शुक्रवार दोपहर करीब 12:10 बजे की गई। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बिलहरी में लगे बिजली बिल जमा कैंप के दौरान जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, वैसे ही पहले से मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। अचानक हुई गिरफ्तारी से कैंप में अफरा-तफरी मच गई।

नलकूप कनेक्शन के नाम पर वसूली, इस्टीमेट बनाने के बदले मांगे थे 20 हजार

पीड़ित अमरजीत सिंह, निवासी ग्राम करोलिया थाना मूसाझाग जनपद बदायूं ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां के नाम नलकूप के विद्युत कनेक्शन का इस्टीमेट बनाने के एवज में अवर अभियंता प्रदीप बाबू भारती ने सीधे 20 हजार रुपये की डिमांड कर दी थी। बिना रिश्वत काम न करने की धमकी से परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन संगठन का दरवाजा खटखटाया।

पहले शिकायत, फिर प्लानिंग, पूरी तैयारी के साथ बिछाया गया जाल

शिकायत मिलते ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में पूरी योजना बनाई गई और तय समय पर जाल बिछाया गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने बिना देर किए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार अवर अभियंता के खिलाफ थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस गिरफ्तारी से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।