3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इज्जतनगर में ब्यूटीशियन के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, वायरल कर दी अश्लील वीडियो

बरेली। इज्जतनगर में ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख रही किशोरी को उसके जीजा ने प्रेम जाल में फंसा लिया। कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो वायरल कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
dushkarm.jpg

वीडियो वायरल की जानकारी पर उड़े परिजनों के होश

इज्जतनगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख रही है। 13 जून को वह ब्यूटी पार्लर गई थी। रास्ते में रिश्ते का दामाद फरीदापुर चौधरी निवासी सलमान उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। यहां उसने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। घर आकर उनकी बेटी परेशान रहने लगी। उनकी पत्नी ने बेटी से परेशान रहने का कारण पूछा तो उसने बताया कि सलमान ने उसके साथ दुष्कर्म कर बनाई वीडियो वायरल कर दी है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।

किशोरी के परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

परिजन शिकायत करने सलमान के घर पहुंचे। यहां आरोपी के परिवार वालों ने धमकी दी कि उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो वह जान से मार देंगे। इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धमकाने में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग