बरेली

बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवान के भाई की हादसे में मौत

भमोरा में बुधवार रात बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवान के भाई की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
May 18, 2023

घर से रमनगला बाजार जाने के लिए निकला था मृतक

बरेली। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद भमोरा के खुलीतारपुर निवासी नारायण दास ने बताया कि उनका बेटा गोकरन लाल (35) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर से रमनगला बाजार की तरफ पैदल गया था। थोड़ी देर में उसकी मौत की सूचना मिली। वह और मृतक का चचेरा भाई भूदेव सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोकरन खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। अज्ञात वाहन उनके बेटे को रौंदकर फरार हो गया। उनका दूसरा बेटा दयाराम आर्य बीएसएफ जवान है। वह वर्तमान में बांग्लादेश सीमा पर तैनात है। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आने का प्रयास कर रहा है।

आंवला रोड पर हुआ हादसा, जुटी भीड़
हादसा होने के बाद घटनास्थल पर काफ़ी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने गोकरन को पहचान लिया और फौरन परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Published on:
18 May 2023 11:58 am
Also Read
View All
मन्नानी मियां के दामाद को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर 20 लाख की रंगदारी, अध्यक्ष, सचिव, संरक्षक समेत कई पर FIR

यूपी में 10वीं पास हो तो पढ़िए ज़रूर, पोस्ट ऑफिस ने खोल दिया नौकरियों का खजाना, बिना परीक्षा 28,740 सरकारी भर्तियां

बरेली हिंसा का आरोपी चूरन गैंग का खुलेआम ऐलान, “मेरा गुरूर सलामत रहे”, पुलिस बेबस, दबंग रील से दे रहे कानून को खुली चुनौती

सुपरफास्ट का दर्जा छीना, अब मेल-एक्सप्रेस बनेंगी गाड़ियां, कोहरा बना आफत, ट्रेन-बसें दोनों बेहाल

दो महीने पहले आईवीआरआई कर्मी से की थी लव मैरिज, फिर कर दी गला दबाकर हत्या, इस ज़िद पर अड़ी थी पत्नी, सास ससुर समेत आरोपी गिरफ्तार

अगली खबर