
बरेली। किला के स्वालेनगर में जरी कारोबारी ने सात साल की बच्ची को मोबाइल पर पोर्न मूवी दिखा कर बच्ची के साथ गन्दी हरकत की। मां के बीमार होने पर बच्ची जरी के कारखाने से कपड़ा लेने गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी जरी कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जरी कारोबारी ने खुद को बेकसूर बताते हुए बच्ची की मां पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें
कपड़ा लेने गई थी बच्ची
स्वालेनगर की महिला का कहना है कि वो घर पर जरी का काम करती है और स्वालेनगर में जरी का कारखाना चलाने वाले इमरान को कपड़ा तैयार कर के देती है। तबियत खराब होने के कारण उसने अपनी सात साल की बच्ची को कारखाने से कपड़ा लेने के लिए भेजा था। जहाँ पर इमरान ने उसकी बच्ची को पोर्न मूवी दिखाकर उसके साथ अश्लीलता की। बच्ची जब रोते हुए घर आई तो जब उसने बच्ची से रोने की वजह पूछी तो बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद मां बच्ची को लेकर किला थाने गई और आरोपी के खिलाफ शिकायत की।
ये भी पढ़ें
मुकदमा हुआ दर्ज
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर किला दयाचंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Published on:
23 Jun 2019 03:20 pm

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
