29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBGanj : मकान की छत के ऊपर चढ़ गया छुट्टा सांड, मचा हड़कंप लोग बनाने लगे वीडियो

बरेली। सीबीगंज क्षेत्र में एक छुट्टा सांड मकान की छत पर चढ़ गया। वह छत पर घूमने लगा। आसपास के लोग सांड को कौतूहल बस देखने लगे। उसका वीडियो बनाने लगे। इसके बाद इसकी सूचना नगर निगम को दी गई। नगर निगम की टीम ने घंटों प्रयास कर सांड को छत से नीचे उतारा।

less than 1 minute read
Google source verification
sand.jpg

बंद पड़ा था मकान, मिट्टी के ढेर के सहारे छत पर चढ़ गया सांड

सीबीगंज के बंडिया के रहने वाले सखावत का मकान बंद पड़ा हुआ है। उनके मकान के पास ही मिट्टी का ढेर था। एक सांड उसके सहारे मकान की छत पर चढ़ गया। रात को लोगों को उसकी खबर नहीं लगी। लेकिन सुबह लोग जब उधर से गुजरे तो मकान की छत पर सांड देखकर दंग रह गए। इसके बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। लोग सांड का वीडियो बनाने लगे।

पार्षद पति की सूचना पर नगर निगम की टीम ने सांड को नीचे उतारा


सांड को छत पर देखकर तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद पति धर्मवीर साहू ने इसकी सूचना नगर निगम की टीम को दी। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से टीम ने सांड को नीचे उतारा। गांव वालों ने बताया कि छुट्टा पशु उनका काफी नुकसान कर रहे हैं। फसलों को रौंद रहे हैं और उन्हें बर्बाद कर रहे हैं।

Story Loader