
सुबह एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर चार पर लगाया था
बुधवार सुबह 14315 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर चार पर लगाया गया था। यात्रियों ने अपना कोच ढूंढना शुरू किया तो डी-1 और डी-2 आरक्षित कोचों में चेयरकार की जगह अनारक्षित साधारण कोच लगा था। इस पर यात्रियों ने ऐतराज जताया। बताया गया कि रात को जब ट्रेन दिल्ली से आई थी तो यह जनरल कोच लगे हुए आये थे। जो चेयरकार आम तौर पर ट्रेन में लगाए जाते हैं वे बरेली में उपलब्ध नहीं थे, लिहाजा इन्हीं कोचों के साथ ट्रेन को चला दिया गया।
ट्रेन को 4 घंटा 30 मिनट रिशेड्यूल कर दिया गया
14315 नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस में सफर के लिए सुबह बरेली जंक्शन यात्री पहुंचे तो उन्हें पता चला कि ट्रेन को 4 घंटा 30 मिनट रिशेड्यूल कर दिया गया है। ऐसे में इंटरसिटी एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय 4:55 बजे के स्थान पर सुबह 9:30 बजे चलाया गया। ट्रेन लेट होने के कारण दिल्ली जाने वाले काफी यात्री आला हजरत एक्सप्रेस से निकल गए। जबकि कई यात्रियों ने आरक्षित टिकट वापस कर दिए।
Published on:
14 Feb 2024 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
