
Chandra Shekhar
बरेली। समाजवादी पार्टी ने पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर का 91वां जन्म दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में स्व. चन्द्रशेखर के राजनैतिक योगदान पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात् सभी पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया।
सीधे प्रधानमंत्री बने
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि आज के युवाओं को समाजवादी नेताओं की कुर्बानियों की जानकारी नहीं है। उनके चरित्र, कर्मठता यदि युवा जान जाए तो देश की दिशा और दशा दोनों बदली जा सकती हैं। बलिया उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव में जन्म लेने के बावजूद स्व. चन्द्रशेखर जी ने किसानों, युवाओं, अल्पसंख्यकों के हित की लड़ाई लड़ी और अपने लक्ष्य पर अड़िग रहे। स्व. चन्द्रशेखर सीधे प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे, इससे पहले उन्होंने कोई भी पद ग्रहण नहीं किया। उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विद्यार्थी राजनीति में एक फायरब्राण्ड नेता के रूप में जाना जाता था। शिक्षा के बाद वह समाजवादी राजनीति में सक्रिय हुये, पद यात्रा निकालकर उन्होंनें भारत को अच्छी तरह से समझा। स्व. चन्द्रशेखर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कभी निन्दा पक्ष और विपक्ष देखकर नहीं की, जिस पक्ष में वह रहे उस पक्ष की निन्दा करने से भी वह कभी पीछे नहीं हटे।
जनता के प्रिय नेता रहे
महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा कि स्व. चन्द्रशेखर जी आज भी राजनीति के युवातुर्क के रूप में जाने जाते हैं। अपने पूरे जीवन में उन्होंने न्याय के लिए संघर्ष किया। उनके क्षेत्र की जनता सीधे उनके सम्पर्क में रहती थी। इसलिए वह जनता के लोकप्रिय लीडर हैं।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव प्रमोद विष्ट ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव प्रमोद यादव, जिला प्रवक्ता हैदर अली, सत्येन्द्र यादव, मयंक शुक्ला ‘माॅन्टी’, तनवीर उल इस्लाम, दीपक शर्मा, वैभव गंगवार, गुरू प्रसाद बाल्मीकि, हृदेश यादव, फईम हैदर, मो फैज़, मुकेश पाण्डेय, मोहित भारद्वाज, विशाल, अरून यादव, गौरव यादव, गुड्डू यादव समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
Published on:
17 Apr 2018 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
