6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की मौत के बाद अंतिम संस्कार में बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव, 17 नामजद समेत कई पर एफआईआर

बारादरी थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा बवाल हुआ कि गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।

2 min read
Google source verification

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा बवाल हुआ कि गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सम्राट अशोक नगर निवासी दिलीप कुमार की 4 मई को विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई थी। अगले दिन 5 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। परिवार में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी दिलीप की पत्नी मुस्कान के पक्ष और मृतक के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे।

रिश्तेदारों पर हमला, सिर फूटने से मचा हड़कंप

एक पक्ष की ओर से शैलेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मुस्कान के परिजन मनोज, नीरज, साहिल, बृंदा, अरुण कुमार और सौरभ समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में उसके बहनोई राकेश के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

महिला और मासूम की जान को खतरे का आरोप

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से साहिल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शैलेन्द्र, सीमा, सुलोचना, वेदपाल, रामपाल, तेजपाल, सचिन, कमल, बंटी, विनीत कौशल समेत अन्य लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। साहिल ने तहरीर में मुस्कान और उसके दो माह के बच्चे की जान को खतरा भी बताया है।

दोनों पक्षों पर केस, जांच में जुटी पुलिस

थाना बारादरी पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 17 नामजद लोगों समेत कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग