
शासन प्रशासन ने दी अनुमति को खिल उठे ईसाई समुदाय के लोगों के चेहरे
रविवार प्रात: साढ़े नौ बजे मुरादाबाद से आए मुख्य अतिथि रेव्ह डॉ. राहुल उठवाल ने फीता काटकर प्रार्थना के लिए चर्च का उद्घाटन किया। डिप्टी मोडरेटर मनीषा लैंबर्ट ने बताया कि ईसाई समुदाय के लोगों के लिए यह चर्च प्रमुख आस्था का केंद्र रहा है। बताया कि चार साल पहले माफिया ने चर्च में ताला लगा दिया था। चर्च को खुलवाने के लिए करीब 4 साल से हम सभी संघर्षरत रहे। आखिरकार शासन प्रशासन ने उनकी मदद की और चर्च खोलने की अनुमति दी। जिस कारण खुशी का माहौल है। आराधना प्रारंभ पास्टर रेट नचैनियल लारेंस ने किया और प्रार्थना सहमेणी पास्टर, सुमन वर्ज ने की। बाइबिल पाठ एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी रेव्ह विश्वास शर्मा ने किया। इस दौरान बताया गया कि चर्च में निरंतर धार्मिक गतिविधियां कराई जाएंगी। इस दौरान पास्टर रेट नचैनियल लॉरेंस, पास्टर सुमन वर्ज, एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी एवं पादरी विश्वास शर्मा सहित बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद रहे।
Published on:
09 Jul 2023 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
