फिलहाल जिला अस्पताल परिसर में संचालित सीएमओ कार्यालय 80 वर्ष से भी पुरानी इमारत में स्थित है, जो काफी जर्जर अवस्था में है। वर्ष 1973 में पहली बार सीएमओ की नियुक्ति के बाद इसे औपचारिक रूप से कार्यालय में बदला गया था। लगातार बरसात होने पर छत से पानी टपकता है और छत का प्लास्टर भी कई बार गिर चुका है, जिससे कर्मचारियों को असुविधा झेलनी पड़ती है।