3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंगीन मिजाज नेताजी की भाजपा महानगर अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस्तीफा स्वीकार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रंगीन मिजाज अध्यक्ष अनीस अंसारी का इस्तीफा स्वीकार हो गया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रंगीन मिजाज अध्यक्ष अनीस अंसारी का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। उनके कई अश्लील वीडियो और गाली वाले ऑडियो वायरल हुए थे। इसमें वह कह रहे थे मोहब्बत शर्तों पर नहीं होती है। लखनऊ चलोगे क्या, मुझे 72 हूरें नहीं बस दो ही चाहिए, तुम छोटी बहू हो। बखेड़े के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि अनीस अंसारी का इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें पार्टी के सभी दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।

भाजपा नेता के खिलाफ सामने आये ऑडियो

हाल ही में भाजपा नेता के दो ऑडियो क्लिप वायरल हुए है, जिसमें नेता और भाजपा नेत्री के बीच बातचीत रिकॉर्ड है। पहला ऑडियो 1 मिनट 23 सेकंड का है और दूसरा 6 मिनट 3 सेकंड का। ऑडियो में भाजपा नेता और महिला के बीच तीखी बहस और निजी संबंधों पर चर्चा की गई है।

पहले ऑडियो की बातचीत में क्या हुआ:

भाजपा नेत्री ने बातचीत में नाराजगी जताते हुए कहा, "मुझे क्यों टेंशन दे रहा, मैं मर वर गई तो।" इस पर भाजपा नेता ने जवाब दिया, "टेंशन में क्या मरने देंगे। तेरी…। तू बड़ी वाली है। जब तेरी बात को हर समय हां-हां कर रहे हैं। इसके बाद ये फाइनल कर लो, वो फाइनल कर लो, कहती रहती है। एग्रीमेंट करा दें… शर्तों पर होता है प्यार-मोहब्बत।" इसके बाद महिला ने कहा कि उन्होंने शर्तों पर शादी तो कर ली थी, पर अब वह मोहब्बत में शर्तें नहीं चाहतीं।

बातचीत के दौरान नेता ने महिला के पहले पति के बारे में भी टिप्पणी की

,कहा कि "पहले अपने पहले वाले पति को इस्तीफा दे, फिर मैं तेरे साथ शादी करूंगा।" इस पर महिला ने नेता से उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाये।
ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद भाजपा नेत्री ने खुलासा किया कि पिछले दो साल से उनका और भाजपा नेता अनीस अंसारी का रिश्ता रहा है। नेत्री के मुताबिक, अनीस ने उनके बच्चों की पढ़ाई में मदद की और वे दोनों पति-पत्नी की तरह रहे। अब वह निकाह करना चाहती हैं, लेकिन नेता इसके लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से इस मामले में शिकायत भी की है।