
dabang
बरेली। यूपी में दबंगों के हौसले बुलंद होते नज़र आ रहे हैं। दबंगों को अब पुलिस का जरा भी ख़ौफ़ नहीं रह गया है। यही कारण है कि दबंग अब पुलिस पर भी हमला करने नहीं हिचकिचा रहे हैं। ताजा मामला बरेली में सामने आया है। यहां नशे में धुत तीन दबंगों ने खुद को डीआईजी का रिश्तेदार बता कर जमकर उत्पात मचाया। यही नहीं सूचना पर पहुंचे सिपाही को पहले तो जमकर पीटा, उसके बाद सिपाही को अपनी लग्जरी कार से रौंदने का प्रयास किया। किसी तरह से भाग कर सिपाही ने अपनी जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
ये था पूरा मामला
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की रजऊ पुलिस चौकी के पास हाइवे पर बैंगनी कलर की लग्जरी कार तेज़ रफ़्तार से डगमगाती हुई जा रही थी। कार ने बाइक को टक्कर मारी और बाइक सवार से अभद्रता करने लगे। इस पर बाइक सवार ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर रजऊ पुलिस चौकी पर तैनात सियाही रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे और आगे जाकर वाहन रोकने का प्रयास किया, मगर नशे में धुत तीनों आरोपी सिपाही के साथ बदसलूकी पर उतर आए। खुद को डीआईजी का रिश्तेदार बताते हुए उन्होंने पहले तो सिपाही को जमकर पीटा, उसके बाद उसके ऊपर अपनी चार पहिया गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया सिपाही ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई और थाने को सूचना दी।
सिपाही के साथ मारपीट की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पकड़े गए तीनों आरोपी विष्णु, उमेश कुमार और धर्मेन्द्र बरेली के अलग अलग थाना क्षेत्र के निवासी हैं। एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि दबंगों ने शराब के नशे में सिपाही के साथ मारपीट की। आरोपियों को पकड़ कर उनका मेडिकल कराया गया है जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई है। इनके खिलाफ सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। ये तीनों खुद को बरेली के डीआईजी का रिश्तेदार बता रहे थे, लेकिन ये पूरी तरह गलत है।
Published on:
28 May 2018 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
