13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहगंज पश्चिमी के जंगल में अर्धनग्न महिला का शव फेंका, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पंबड़िया के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अर्धनग्न अवस्था में मिलने से महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। अफसरों के साथ एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
lady_2.jpg

घटनास्थल पहुंचे अफसर, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने भी जुटाए साक्ष्य

गांव पंबड़िया के जंगल में जगदीश के खेत की मेढ़ के पास अर्धनग्न महिला का शव लोगों ने देखा तो फौरन प्रधान पति महावीर को सूचना दी। थाना पुलिस की अर्धनग्न महिला की लाश मिलने की सूचना पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह, सीओ नवाबगंज समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच पड़ताल की। साक्ष्य एकत्र किए। काफी कोशिश के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आधे शरीर पर ही थी धोती, संघर्ष के नहीं मिले निशान, शव लाकर फेंका गया

फॉरेंसिक टीम के मुताबिक शव 36 घंटे पुराना है। जिस वजह से शव डीकंपोज होने लगा। महिला से दुराचार के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। उसकी धोती आधे शरीर पर ही थी। महिला की चप्पले भी खेत के पास मिली है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई ऐसा क्लू नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके की खेत पर महिला के साथ घटना हुई है। महिला के साथ कोई घटना होती तो उसके संघर्ष के निशान जरूर होते। पुलिस का कहना है कि महिला का शव लाकर फेंका गया है। यही वजह है कि महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला है।