6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के ठेकेदार ने गोल्डन ग्रीन पार्क के कारोबारी पार्टनर से की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज

बरेली। दिल्ली के एक ठेकेदार ने गोल्डन ग्रीन पार्क के रुद्र इंटर प्राइजेज के पार्टनर से धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने ठेका लिया था लेकिन बचा हुआ सामान वापस नहीं किया। बारादरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
baradari.jpeg

रिलायंस जियो आप्टीकल फाइवर लगवाने का दिया था ठेका

विजय कुमार शर्मा ने बताया कि वह गोल्डन ग्रीन पार्क रुद्र इंटर प्राइजेज कार्यालय में पार्टनर है। वह रिलायंस जियो आप्टीकल फाइवर से संबंधित लेवर द्वारा कार्य करने के लिए ठेका लेते है। सभी मटेरियल उनका और उनके पार्टनर का होता है। उन्होंने और उनके पार्टनर ने दिल्ली के अरविन्द कुमार शर्मा को लेवर संबंधी कार्य कराने के लिए ठेका दिया था। उन्होंने अरविन्द को सभी सामान उपलब्ध कराया और लेवर का पूरा पैसा दिया, लेकिन आरोपी ने बचा हुआ मटेरियल वापस नहीं किया।

वकील के माध्यम से आरोपी को भिजवाया नोटिस

उन्होंने वकील के माध्यम से 11 मार्च और एक जून को नोटिस दिया। इसके बाद भी आरोपी ने सामान वापस नहीं किया। वह अपने बचाव में उल्टा उनके खिलाफ कंपनी को मैसेज और ईमेल कर रहा है। आरोपी ने धोखाधड़ी कर सामान हड़प लिया है। विजय कुमार ने आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।