1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगर श्रॉफ के निजी कार्यक्रम में पुलिस की वर्दी में पहुंचने पर घिरे दिशा पाटनी के पिता, जानिए पूरा मामला!

बुधवार को अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ की जिम का उद्घाटन करने बरेली पहुंचे थे टाइगर श्रॉफ।

2 min read
Google source verification
टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ

बरेली। डीडीपुरम की कृष्णांचल कॉलोनी में अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ की अत्याधुनिक जिम के उद्घाटन के लिए उनके भाई व मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ बुधवार को बरेली पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ दिशा पाटनी के पिता व सीओ विजिलेंस जगदीश पाटनी भी वहां पहुंच गए। जगदीश पाटनी इस दौरान पुलिस की वर्दी में पहुंचे और टाइगर की एक झलक पाने के लिए बेताब भीड़ को जिम के बाहर हटाते हुए दिखे। वहीं इस दौरान टाइगर ने भी जगदीश पाटनी को अपना सुरक्षा अधिकारी बताया।

यह भी पढ़ें: Utility News: 37 की जगह अब 39 बीमारियों का होगा फ्री इलाज, जानिए कौन-कौन से रोग इस लिस्ट में शामिल

टाइगर श्रॉफ के निजी कार्यक्रम में जगदीश पाटनी के बावर्दी मौके पर पहुंचने को लेकर अब एक विवाद खड़ा हो गया है। ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर किसके आदेश पर जगदीश बावर्दी वहां पर टाइगर के सुरक्षा अधिकारी बनकर पहुंचे। आखिर हाईडिल विजिलेंस के सीओ की ही ड्यूटी टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा में क्यों लगाई गई, जबकि ये जिम्मेदारी उस सर्किल के सीओ प्रथम को दी जानी चाहिए थी।

इसके अलावा पूरे शहर में 5 से 6 सीओ तैनात हैं, उनमें से किसी की भी ड्यूटी लगाई जा सकती थी। इसके अलावा आखिर टाइगर श्रॉफ ने जगदीश पाटनी को अपना सुरक्षा अधिकारी क्यों बताया। यदि जगदीश पाटनी को व्यक्तिगत तौर पर उनके कार्यक्रम में जाना था तो वर्दी पहनकर क्यों गए? सादा कपड़ों में जा सकते थे। नियम के अनुसार ड्यूटी के समय वर्दी में निजी कार्यक्रम में जाने पर पाबंदी है। ऐसे में आखिर उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

वहीं इस बारे में एडीजी अविनाश चंद्र का कहना है कि बिना मुख्यालय के आदेश के विजिलेंस के किसी भी पुलिस कर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती। हमारी तरफ से सीओ की कोई ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। इस मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader