बरेली में पुरानी पुलिस लाइन के पास रहने वाली दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी पुलिस में सीओ हैं, जबकि दिशा की बडी बहन खुशबू पाटनी आर्मी में कैप्टन हैं। वो इन दिनों रानीखेत में तैनात हैं। दिशा का छोटा भाई सूर्यांश बीबीएल में कक्षा आठ का छात्र है। दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने बताया कि वो लोग 30 तारीख को प्रीमियर में शामिल होने के लिए मुम्बई जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि उनकी बेटी की फिल्म को बरेली के पुलिस परिवार को फ्री में दिखाया जाए।