बरेली। जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। बेमौसम हुई इस बरसात से जिले के कई गांवों में किसानों की सैकड़ों बीघा फसल खराब हो गई। किसानों ने गेंहू की कटाई के बाद फसल को खेत में ही छोड़ रखा था लेकिन तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया इतना ही नहीं तेज हवाओं के कारण आम के बागों में भी नुकसान हुआ है इतना सब होने के बाद भी जिम्मेदार अफसर सो रहें है।