बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं और लड़कियों के लिए सरकार ने भी तमाम तरह की योजनाएं चला रखी हैं बावजूद इसके तमाम लोग अभी भी बेटी को बोझ समझते हैं और बेटियों को कोख में ही मरवा देते हैं या फिर बेटी पैदा होने पर उन्हें मारने की कोशिश करते हैं। एक ऐसा ही मामला बरेली में सामने आया है जहां पर दूसरी बेटी पैदा होने पर एक बाप हैवान बन गया और उसने शराब के नशे में बड़ी बेटी को मारने की लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया। गम्भीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी को छत से फेंकने वाले पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।